ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/पुलिस लाइन बाराबंकी। प्रशिक्षु रंगरूटों को एडीजी और एसपी ने अपने हाथों से परोसा खाना पुलिस द्वारा नव नियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण सत्र पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का किया गया आयोजन जनपद में नव नियुक्त आरक्षियों के सफलतापूर्वक प्रशिक्षण सत्र पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 18.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स,के क्रिकेट ग्राउण्ड में एक सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन श्री प्रवीण कुमार,जिलाधिकारी बाराबंकी श्री शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय एवं जनपद के अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले आरक्षियों का उत्साहवर्धन करना एवं पुलिस परिवार के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा नव नियुक्त आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। सांस्कृतिक वातावरण में सभी उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक भोज किया गया।
रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
![]()



