Tuesday, August 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशनारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023-26 के समर्थन में निकाली गई भव्य पदयात्रा, उमड़ा...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023-26 के समर्थन में निकाली गई भव्य पदयात्रा, उमड़ा नारी शक्ति का जनसैलाब

मीरजापुर । भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज जी के मार्गदर्शन में मीरजापुर नगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया । पदयात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज कुशवाहा ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर सम्पूर्ण यात्रा का नेतृत्व में किया ।

पदयात्रा भाजपा जिला मुख्यालय से होकर रामचन्द्र शुक्ल पार्क से होते हुए सरदार पटेल चौक (भरूहना) से वापस भाजपा जिला मुख्यालय पर संपन्न हुई । इस दौरान सैकड़ों महिलाओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने “नारी शक्ति जिंदाबाद”, “मोदी है तो मुमकिन है” “नारी के सम्मान में, मोदी जी मैदान में” “महिलाओं को मिला अधिकारी, धन्यवाद मोदी सरकार” के नारों से पूरा नगर गुंजायमान कर दिया, और मा0 प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया । मुख्य अतिथि जी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण देकर वास्तविक समानता की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है ।

यह कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है । पदयात्रा का उद्देश्य लोगों को महिला आरक्षण (33%) और इसके महत्व के बारे में जागरूक करना है। केंद्र सरकार ने 33% महिला आरक्षण कानून लागू कर दिया है, जिससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में निकाली जा रही पदयात्राएं महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने का हिस्सा हैं। यह सिर्फ एक कानून नहीं बल्कि एक बड़े सामाजिक अभियान का रूप ले चुका है । जिला संयोजक नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने कहा, “यह अधिनियम सदियों से वंचित नारी शक्ति को नीति-निर्माण में भागीदार बनाएगा ।

आज गांव की बेटी भी देश का भविष्य तय करेगी ।”
पदयात्रा में प्रमुख रूप से सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग नीलम प्रभात, बिंदु दीदी, से.नि. प्राचार्य जी0डी0 बिनानी कॉलेज डॉ0 बीना सिंह, जिलामंत्री संध्या पटेल, रमा पाण्डेय, भावना बरनवाल, सोनम चतुर्वेदी, रीता वर्मा, जान्हवी कसेरा, संजू, नीलम, तारा, साधना, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं जनपद के कोने – कोने से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।

Loading

RELATED ARTICLES

चेक डैम और मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश

मीरजापुर। जनपद में जल संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को जोगियादरी क्षेत्र में...

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं से जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

मीरजापुर। आगामी "हर घर तिरंगा" अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को...

विंध्याचल में बरसात के बीच विद्युत सुरक्षा अभियान तेज, खुले पोलों को सुरक्षित बनाने में जुटा बिजली विभाग

मिर्जापुर। सावन के पावन महीने और लगातार हो रही बारिश के बीच विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र