Saturday, September 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशडिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल की पहल/ग्रामीणों को घर के पास मिली विशेषज्ञ चिकित्सा...

डिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल की पहल/ग्रामीणों को घर के पास मिली विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा/बड़ा गांव CHC

एवं न्यूज 247/मोहम्म फैसल सिद्दीकी/सीएच सी बड़ा गांव बाराबंकी। डिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल की पहल,ग्रामीणों को घर के पास मिली विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा बाराबंकी डिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर,प्यारेपुर सरैंया के तत्वाधान में शनिवार को पंचायत भवन बड़ागांव स्थित सीएसी सभागार में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सरोज कुशवाहा एवं डॉ. बृजेन्द्र तिवारी ने कुल 104 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान नूर फातिमा ने स्वयं स्वास्थ्य जांच कराकर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहद उपयोगी हैं, जहां लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अक्सर ग्रामीण छोटी बीमारियों को नजरअंदाज कर देते हैं। जो बाद में गंभीर रूप ले लेती हैं। ऐसे शिविर समय पर इलाज और सही परामर्श उपलब्ध कराकर बड़ी बीमारियों से बचाव में सहायक होते हैं। स्वास्थ्य शिविर में स्टाफ नर्स बीना वर्मा,अनीता वर्मा,फार्मेसिस्ट श्वेत श्रीवास्तव,लैब तकनीशियन पंकज सिंह,पीआरओ राजकुमार वर्मा, रिसेप्शनिस्ट ऋषभ कुमार वर्मा,वार्ड बॉय महेंद्र और ड्राइवर विश्वनाथ मौर्य का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद,पंचायत सचिव जैसराम,पंचायत सहायक सैय्यदा बानो सहित कृष्ण कुमार गुप्ता,कल्लू यादव,फुरकान खान और मतीन अंसारी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

55 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 55 पाउच अवैध कच्ची...

खेकड़ा में चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आठ मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

बागपत/खेकड़ा। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे...

तिर्वा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद

कन्नौज। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र