Friday, June 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपत्रकार समाज का दर्पण, लोकतंत्र की मजबूती का आधार : वक्ता

पत्रकार समाज का दर्पण, लोकतंत्र की मजबूती का आधार : वक्ता

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर एनयूजे मड़िहान इकाई का कार्यक्रम संपन्न, निखिल उपाध्याय बने तहसील अध्यक्ष

मिर्ज़ापुर मनीष पाण्डेय 

मिर्जापुर/मड़िहान। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) उत्तर प्रदेश की मड़िहान इकाई द्वारा शुक्रवार को चुनार थाना क्षेत्र के जमुई बाजार स्थित मंसा मैरेज लॉन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता की भूमिका, दायित्वों और लोकतंत्र में उसकी महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है। वह समाज में व्याप्त अच्छाइयों के साथ-साथ बुराइयों को भी निष्पक्ष रूप से उजागर करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना प्रसारित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जनजागरण और सामाजिक परिवर्तन का एक सशक्त उपकरण भी है। उन्होंने पत्रकारों से सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तर प्रदेश की मड़िहान इकाई के संगठनात्मक विस्तार के तहत निखिल उपाध्याय को तहसील अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद निखिल उपाध्याय ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं तहसीलदार इवेंद्र कुमार ने पत्रकारों को समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

 

एनयूजे के प्रदेश मंत्री राकेश श्रीवास्तव ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास और उसकी गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने संगठन की गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मनीष रंजन, शुभम विश्वकर्मा, विपांशु द्विवेदी, संतकुमार सहित अनेक पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पत्रकारों को समाज की आवाज बनकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Loading

RELATED ARTICLES

15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह, जनपद के 18 स्थलों पर होंगे विशेष कार्यक्रम

रिपोर्ट: मिर्जापुर मिर्जापुर, 03 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष भी जनपद मिर्जापुर में 15 जून से 21 जून तक...

मिर्जापुर के लोकगायक विद्यासागर प्रेमी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, जिले का बढ़ाया मान

रिपोर्ट: मिर्जापुर मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर की सांस्कृतिक और लोकसंगीत परंपरा के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब प्रसिद्ध लोकगायक एवं आकाशवाणी-दूरदर्शन कलाकार विद्यासागर...

पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक और मैजिक की टक्कर में दो युवकों की मौत

रिपोर्ट: संजय दीप, हलिया/लालगंज (मिर्जापुर) मिर्जापुर। जनपद के हलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी मार्ग पर पिपरा से आगे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र